News24you

News you are looking for

कांग्रेस की लीडरशिप अप्रासंगिक हो गयी है : विष्णुदत्त शर्मा

कांग्रेस की लीडरशिप अप्रासंगिक हो गयी है : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी BJP के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा VD Sharma ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस नेतृत्व अब अप्रासंगिक हो रहा है और कांग्रेस देश भर में अपना अस्तित्व खो रही है। यही कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड रहे है।

श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करती आयी है। लेकिन आज वे खुद अपने अस्तित्व की लडाई लड रही है। इसका मुख्य कारण कांग्रेस की जनविरोधी और कार्यकर्ता विरोधी नीतियां रही है।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के अंदर जिस तरह के हालात बने है वह यह दर्शाता है कि कांग्रेस के मेहनती और जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में दम घुट रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति और उनके नेतृत्व के प्रति जागृत हुआ है। जनता यह जान चुकी है कि अब तुष्टीकरण की राजनीति से देश नहीं चल सकता। देश सबका साथ और सबका विकास के मंत्र को साकार करते हुए चलेगा। इसलिए वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद हो या कांग्रेस के परिश्रमी कार्यकर्ता हो, वे भी अब कांग्रेस से विमुक्त होने का काम कर रहे हैं।