News24you

News you are looking for

Sandeep Ayachi पुलिस को पुलिस पर ही करना पड़ा इनाम घोषित, नहीं मिल रहे TI साहब

Sandeep Ayachi पुलिस को पुलिस पर ही करना पड़ा इनाम घोषित, नहीं मिल रहे TI साहब

Sandeep Ayachi जबलपुर पुलिस के सामने बड़ी ही अजीबों गरीब स्थिति बनी है बने भी क्यों न जब उसके ही महकमे से कोई दागदार हो जाए। लव स्टोरी, फिर दुराचार के आरोप में जबलपुर के बहुचर्चित दरोगा संदीप अयाची की गिरफ्तारी पर एसपी ने 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। पुलिस को पुलिस की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा सुनकर पब्लिक भी हैरान है। आपको बता दें कि एक महिला कॉन्स्टेबल ने फरार टीआई संदीप अयाची पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी दरोगा फरार है।

SP ने गिरफ्तारी पर घोषित किया इनाम

सस्पेंड टीआई संदीप अयाची FIR दर्ज होने के बाद से लगातार फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश भी दी, लेकिन उन जगहों पर वह नहीं मिला। मामला पुलिस महकमे से जुड़ा हैं, लिहाजा आरोपी दरोगा अच्छे से जानता है कि उसे गिरफ्तारी से बचना कैसे है ? सूत्रों की मानें तो कुछ जगहों पर उसको पुलिस के पहुँचने की भनक लगी और उसने अपना ठिकाना बदल लिया। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने अब आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।