News24you

News you are looking for

school van Accident तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली वैन को टक्कर मारी, 4 बच्चों की मृत्यु

accident

school van Accident नागदा- उन्हेल मार्ग पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली वैन को टक्कर मार दी, जिससे उसमें बैठे 4 बच्चों की मौत हो गई। 10 घायलों का उपचार उज्जैन में किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार नाागदा के फातिमा कान्वेंट स्कूल के बच्चों को लेकर वैन स्कूल जा रही थी। इस दौरान सामने से गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

एम्बुलेंस नहीं मिलने पर उज्जैन की ओर जा रही बसों से घायलों को ले जाया गया। कुछ बच्चों को जिला अस्पताल तो कुछ गंभीर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 4 बच्चों की मौत हो गई। दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसपी सत्येंद्र शुक्ला अस्पताल पहुंचे। यह उन्होंने बच्चों की उपचार व्यवस्था देखी। इधर बच्चों के स्वजन भी अस्पताल पहुंचे।