Wednesday, October 28, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

Wastu Tips : घर में रखे मिट्टी के घड़े से आती हैं खुशहाली, ज़रूर करें घड़े से जुड़े ये उपाय ..

मिटटी का घड़ा दिखता ही है, पहले समय में लोग अपने घरों में मिट्टी के घड़े रखते थे, पीने के पानी के लिए इसी घड़े का इस्तेमाल किया जाता था, खासतौर से गर्मियों में क्योंकि इससे ना केवल पानी कुदरती रूप से ठंडा रहता है बल्कि स्वास्थ्य के नज़रिए से लाभदायक भी है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी का घड़ा केवल बेहतर स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि आपके जीवन की खुशहाली के लिए भी कितना महत्व रखता है?

हमेशा भरकर रखें घड़ा
इस बात का सदैव ध्यान रखें कि मिट्टी का घड़ा घर में कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए बल्कि हमेशा उसे भर कर रखें, मिट्टी की सुराही व घड़े में सदैव पानी भरा हुआ होना चाहिए।

उत्तर दिशा में रखना चाहिए घड़ा
वास्तु शास्त्र में भी मिट्टी के घड़े का काफी महत्व बताया गया है, वास्तु के मुताबिक घर में मिट्टी का घड़ा या सुराही उत्तर दिशा में रखा जाए तो उत्तम फल देता है. कहते हैं उत्तर दिशा जल के देवता यानि वरुण देव की दिशा होती है इसीलिए इस दिशा में घड़ा रखें तो उत्तम फल देता है।

आर्थिक परेशानियां भी होती है दूर
मिट्टी का घड़ा आर्थिक परेशानियों को भी दूर करता है, कहते हैं पानी से भरे हुए घड़े के आगे दीपक जलाने से घर में धन की कमी कभी नहीं होती।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp