Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीयविदेश

Pakistani Navy Rescues Indian: दरिया पर नरम हुआ पाक का दिल, अरब सागर में भारतीय पोत पलटा, पाक नौसेना ने 9 सदस्यों को बचाया

Pakistani Navy Rescues Indian पाकिस्तानी नौसेना ने गुरुवार को अरब सागर में एक पोत के पलट जाने के बाद उसके चालक दल के नौ भारतीय सदस्यों को डूबने से बचाया। पाक नौसेना की ओर से यह जानकारी दी गई। पाकिस्तान नौसेना के जनसंपर्क महानिदेशक ने एक बयान में कहा कि यह घटना नौ अगस्त को बलोचिस्तान प्रांत के तटीय शहर ग्वादर के पास उस समय हुई, जब भारतीय पोत ‘जमना सागर’ में डूब गया। उसमें चालक दल के 10 सदस्य थे।

बयान के अनुसार, पाक नौसेना को पोत के डूबने के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद नौसेना ने एक संकटपूर्ण कॉल का जवाब दिया और पाकिस्तान समुद्री सूचना केंद्र ने भारतीय पोत के फंसे हुए चालक दल को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पास के एक व्यापारी जहाज “एमटी क्रुइबेके” (MT KRUIBEKE) से अनुरोध किया।

एक लापता सदस्य का शव बरामद किया
बयान में कहा गया है कि व्यापारी जहाज ने अंततः चालक दल के नौ सदस्यों को बचा लिया और उन्हें किनारे पर छोड़कर अपने दुबई बंदरगाह की यात्रा पर रवाना हो गया। इसके साथ ही दो हेलीकॉप्टरों के साथ पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज भी उस क्षेत्र में पहुंचा और चालक दल के एक सदस्य के शव का पता लगाया, जो पोत के डूबने के बाद लापता हो गया था। पाकिस्तानी नौसेना ने शव को बरामद कर लिया और आगे की कार्यवाही के लिए पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के अधिकारियों को सौंप दिया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp