Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEखेल

CWG 2022 Day 11 Live: बैडमिंटन में सात्विक-चिराग और टेबल टेनिस में शरत ने जीता स्वर्ण, हॉकी में फाइनल हारा भारत

Commonwealth Games 2022 Day 11 Live:  कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत 22 स्वर्ण, 15 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 60 पदक जीत चुका है। हॉकी में भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया से 7-0 से हार गई ।

भारत के पदक विजेता
22 स्वर्णः 
मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, शरत
15 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर
23 कांस्यः गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, साथियान

CWG 2022 Live: शरत ने जीता सोना

अचंता शरत कमल ने पुरुष एकल में स्वर्ण जीत लिया है। फाइनल में शरत कमल ने इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को 11-13, 11-7, 11-2, 11-6, 11-8 से हरा दिया। शरत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे। राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रेलिया के फिन लू को 4-0 से हराया। वहीं, राउंड ऑफ 16 में शरत कमल ने नाइजीरिया के ओलाजिदे ओमोतायो पर  4-2 से जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में भारतीय खिलाड़ी ने सिंगापुर के आइजेक क्वेक योंग को 4-0 से शिकस्त दी। वहीं, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को 4-2 से हराया।

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी पहला गेम जीती

बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-15 के अंतर से जीत लिया है। चिराग और सात्विक बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया है। यह जोड़ी भारत को आज तीसरा स्वर्ण दिला सकती है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp