Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केज्ञान

Vastu Dosh बाथरूम की बाल्टी भी बनती है आपके आर्थिक संकट का कारण! पढ़िए वास्तु दोष

Vastu Dosh: हमारे आसपास कई चीजे हैं, जो वास्तु शास्त्र के नियमों से जुड़ी होती हैं। जानकारी नहीं होने कारण लोग वास्तु दोष का शिकार हो जाते हैं। इस कारण न चाहते हुए भी जीवन में नकारात्मक परिणामों को झेलना पड़ता है। इनमें से एक बाथरूम के वास्तु नियम है। वास्तु शास्त्र में बाथरूम के कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस बारे में।

हर चीज सही स्थान पर हो

वास्तु शास्त्र में सकारात्मत प्रभावों के लिए हर चीज का उचित दिशा और सही जगह पर रखना जरूरी है। इसमें बाथरूम भी शामिल है। वास्तु के अनुसार बाथरूम में हर चीज सही से रखी होनी चाहिए। इसमें बाल्टी भी शामिल है। खाली बाल्टी आर्थिक संकट का कारण बनती है।

खाली बाल्टी लाती है आर्थिक संकट

वास्तु शास्त्र के अनुसार नहाने के बाद बाथरूम में बाल्टी को खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है। वास्तु के अनुसार यदि आप बाथरूम में खाली बाल्टी रखते हैं, तो ये आर्थिक संकट का कारण बनता है। पैसों की आमदन बंद होने लगती है। इसलिए नहाने के बाद बाल्टी में थोड़ा पानी रहने दें।

इस रंग की बाल्टी का करें उपयोग

वास्तु जानकरों के अनुसार बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी का प्रयोग करना चाहिए। नीला रंग शनि और राहु के अशुभ प्रभावों को कम करता है। वहीं बाथरूम में नीले रंग की टाइल्स लगवाना भी शुभ माना गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp