Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

TI raped the constable रेप के फरार आरोपी टीआई संदीप आयाची फ़रार

TI raped the constable महिला आरक्षक के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला टीआइ संदीप अयाची फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने टीआई को पकड़ने के लिए अपने मुखबिरों को उसके घर के आसपास तैनात कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित महिला आरक्षक के गुरुवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए हैं, जिसमें पीड़िता ने अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया है।

महिला थाना प्रभारी प्रीति जैन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच एसआई मंजुषा धुर्वे को सौंपी गई है। आरोपित टीआइ संदीप अयाची की तलाश शुरू कर दी है। आरोपित को पकड़ने पुलिस ने जानकी नगर स्थित उसके घर पर भी दबिश दी, लेकिन आरोपित टीआई संदीप अयाची नहीं मिला। मोबाइल लोकेशन से पता लगाते हुए सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस पार्टियां भेजी जा रही हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp