Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

EOW Raid in Balaghat सेवानिवृत MPEB के AE के घर ईओडब्ल्यू का छापा, 12 प्लाट, 6 लग्जरी मकान सहित करोड़ों की संपत्ति

EOW Raid Balaghat बालाघाट के भटेरा में सेंटमेरी स्कूल के समीप निवासरत विद्युत विभाग MPEB के सेवानिवृत सहायक यंत्री AE दयाशंकर प्रजापति Dayashankar के घर पर ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने आज सुबह करीब 5 बजे पहुंचकर आय से अधिक संपति के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

ईओडब्ल्यू डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि ईओडब्ल्यू जबलपुर में शिकायत हुई थी कि सेवानिवृत सहायक यंत्री व उनकी पत्नी के विरुद्ध शिकायत हुई थी कि सेवाकाल के दौरान आय से अधिक संपति अर्जित की गई और एक सतपुड़ा फायनेंस कंपनी चलाई जा रही है, जिसके नाम पर प्रापर्टी खरीदने और बेचने का कार्य किया जा रहा है। शिकायत पर भोपाल में प्रकरण दर्ज किया गया है।

पत्नी के नाम की कंपनी की जांच

सेवाकाल के दौरान पत्नी के नाम शु़रू की गई कंपनी की जानकारी विभाग को दी गई है, या नहीं वहीं अभी वर्तमान में कंपनी के एमडी अभी सहायक यंत्री स्वयं है। उन्होंने बताया कि 2018 में वे सिवनी जिले से सेवानिवृत हुए हैं। ईओडब्ल्यू जबलपुर से डीएसपी मंजीत सिंह, निरीक्षक लक्ष्मीप्रसाद यादव, निरीक्षक छविकांति आर्मो, निरीक्षक शशिकला मस्कुले, निरीक्षक मोमेन्द्र मर्सकोले, उपनिरीक्षक कीर्ति शुक्ला समेत अन्य स्टाफ कार्रवाई कर रहा है। वहीं बालाघाट पुलिस की भी सुरक्षा के लिहाज से मदद ली गई है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp