RBI MPC Meet Live Updates: रेपो रेट 4.90 से बढ़ाकर 5.40 फीसदी हुई फिर महंगा होगी आपकी मंथली EMI
RBI Monetary Policy August 2022। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक खत्म हो गई है और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास नई मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। वैश्विक परिस्थितियों के चलते महंगाई दर को काबू में करने और अंतर्राष्ट्रीय सेंट्रल बैंकों के रुझान को देखते हुए यह माना जा रहा है कि आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रेपो रेट को 0.50 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि बीते 4 महीने में रेपो रेट 1.40 फीसदी बढ़ चुका है। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि रेपो रेट 0.50 फीसदी के बीच बढ़ जाने से सभी बैंकों के लोन महंगे हो जाएंगे।
आर्थिक फर्म बार्कलेज के मुताबिक जुलाई में खुदरा महंगाई 6.6 फीसदी रह सकती है, जो RBI के तय दायरे 2 से 6 फीसदी की तुलना में आंशिक रूप से ज्यादा हो सकती है। आरबीआई ने रेपो रेट में तीसरी बार बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि दर बढ़ाने के मामले में भारत फिलहाल दुनिया में 8वें नंबर पर है।

