Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

हिस्ट्रीशीटर रज्जाक पहलवान के भाई रियाज के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

ओमती थाना क्षेत्र के रपटा नया मोहल्ला में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के भाई रियाज के अतिक्रमण को पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने आज सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई के दौरान विवाद होने की आशंका के चलते मौके पर भारी पुलिस अधिकारी एवं भारी संख्या में बल मौजूद है।

ओमती पुलिस ने बताया कि रपटा नया मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक के भाई रियाज ने गली में अतिक्रमण करते हुए अवैध रूप से मकान बना लिया था। अब्दुल रजाक एवं उसके भाई रियाज के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनके खिलाफ पूर्व में भी कार्रवाई की जा चुकी हैं। आज गुरुवार की सुबह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा रियाज के मकान के अतिक्रमण वाले हिस्से को तोड़कर जमींदोज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान गली में जेसीबी मशीन फंस गई थी, जिस कारण काफी देर तक अतिक्रमण की कार्रवाई रुकी रही।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp