Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

Electoral Rivalry in Jabalpur : सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी ने जीतने वाले के साथी को मारी गोली

Electoral Rivalry in Jabalpur बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पावला में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में सरपंच पद के प्रत्याशी रहे प्रेम पटेल ने एक युवक को गोली मार दी| गोली युवक के पैर को चीरते हुए आर-पार निकल गई। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपित एवं उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

बेलखेड़ा टीआई विजय अंभोरे ने बताया कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए प्रत्याशी कमलेश लोधी एवं प्रेम पटेल चुनाव में खड़े हुए थे, जिसमें कमलेश लोधी चुनाव जीतकर सरपंच बन गए हैं, जबकि प्रेम पटेल सरपंच पद का चुनाव हार गया था। ग्राम पाउला निवासी रंजीत सिंह सरपंच कमलेश लोधी का समर्थक है, इसी कारण प्रेम पटेल उससे रंजिश रखता है।

बुधवार को दिन में प्रेम पटेल ने इसी रंजिश को लेकर रंजीत सिंह के साथ गाली-गलौज की थी|इसके बाद रात करीब दो बजे प्रेम पटेल अपने तीन चार अन्य साथियों के साथ रंजीत सिंह के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया| इसके बाद गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी, जिससे रंजीत सिंह के पैर में घुटने के नीचे लगी गोली आरपार निकल गई। वारदात के बाद प्रेम पटेल एवं उसके साथी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp