Thursday, October 29, 2026
Latest:
Corona newsHOME

भारत को जल्द मिलेगी मंकीपॉक्स की वैक्सीन! सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला ने दी अहम जानकारी

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि मंकीपॉक्स के खिलाफ एक टीका खोजने के लिए शोध जारी है. पूनावाला ने कथित तौर पर मंगलवार को एक बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को इस मुद्दे पर जानकारी दी. इस बीच मंकीपॉक्स के पुष्ट मामलों की कुल संख्या मंगलवार को 8 पहुंच गई. मंडाविया ने राज्यसभा में कहा है कि देश में अब तक सामने आए कुल 8 मामलों में से पांच का विदेश यात्रा का इतिहास है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बीमारी के लिए उचित टीकाकरण खोजने के लिए अभी भी अध्ययन किया जा रहा है.

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रतिनिधि को पत्र लिया है. इसमें ये सुनिश्चित करने को कहा है कि मंकीपॉक्स से मिलते-जुलते लक्षण वाले यात्रियों को विमान में सवार ना होने दिया जाए, ताकि देश में इस बीमारी के प्रसार को रोका जा सके.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp