Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Cross Voting कांग्रेस विधायक ने की क्रास वोटिंग, सचिन बिड़ला बोले मैं BJP में हूँ

Cross Voting राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में मध्य प्रदेश में एक कांग्रेस विधायक ने क्रास वोटिंग की। बड़वाह से विधायक सचिन बिरला ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया।

उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में हूं। हम सबके लिए यह ऐतिहासिक क्षण था। देश के सबसे गरीब वर्ग को मौका मिला है। बिरला खंडवा लोकसभा उपचुनाव के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर चुके हैं। कांग्रेस उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा में दो बार आवेदन कर चुकी है। हालांकि, दोनों बार विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम आवेदन निरस्त कर चुके हैं, इसलिए वे तकनीकी आधार पर कांग्रेस विधायक दल के ही सदस्य माने जाते हैं।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सुबह दस बजे से विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान प्रारंभ हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह सहित अन्य विधायकों ने मतदान किया। दलीय स्थिति के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा के 127, कांग्रेस के 96, बसपा दो, सपा एक और चार निर्दलीय विधायक है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp