HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

Lalit Modi Ex Wife ललित मोदी की पहली पत्नी मीनल कौन हैं, ऐसे हुई थी दोनों की शादी

Lalit Modi Ex Wife : इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के फाउंडर ललित मोदी (Lalit Modi) ‘मिस यूनिवर्स’ और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने सुष्मिता के साथ अपनी डेटिंग की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया. ललित बेहद प्राइवेट पर्सन रहे हैं, लेकिन उनकी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है. शादीशुदा महिला से शादी करने से लेकर सुष्मिता सेन को डेट करने तक, उनकी जिंदगी के बारे में जानिए सब कुछ.

रिपोर्ट्स की मानें तो, ललित मोदी को अपनी मां की दोस्त मीनल से प्यार हो गया था, जिनके साथ वह विदेश में पढ़ाई कर रहे थे. हालांकि, मीनल को उनमें कोई दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए उन्होंने ललित का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था.

मीनल मोदी की पहली शादी

ललित मोदी से शादी करने से पहले मीनल मोदी ने सऊदी अरब बेस्ड बिजनेसमैन जैक सगरानी (Jack Sagrani) के साथ शादी की थी. हालांकि, जब मीनल प्रेग्नेंट थीं, तब जैक को एक घोटाले का आरोपी ठहराते हुए जेल की सजा हुई थी और कई महीनों तक उन्हें सऊदी अरब की जेल में बंद किया गया था. प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान मीनल अकेले थीं.

ललित मोदी और मीनल मोदी की शादी

जैक से नाता तोड़ने के बाद मीनल दिल्ली आ गई थीं. मीनल की ललित की मां से अच्छी दोस्ती थी, ऐसे में वह अक्सर ललित के घर आया करती थीं. ललित के दिल में पहले से ही मीनल के लिए सॉफ्ट कॉर्नर था और फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला किया था.

ललित मोदी और मीनल मोदी के बीच एज गैप

ललित और मीनल की शादी साल 1991 में हुई थी. ललित अपनी शादी को लेकर काफी लाइमलाइट में थे. पहला तो वह तलाकशुदा और एक बच्ची की मां के साथ शादी कर रहे थे और दूसरा उन दोनों के बीच 9 सालों का एज गैप था. हालांकि, उन्होंने समाज की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को अलग स्तर पर ले जाने का फैसला किया.

ललित मोदी के बच्चे

मीनल मोदी की जैक से एक बेटी है, जिसका नाम करीमा है. वहीं, ललित और मीनल के दो बच्चे हैं. बेटी का नाम आलिया मोदी (Aliya Modi) और बेटे का नाम रुचिर मोदी (Ruchir Modi) है.

ललित मोदी की पत्नी मीनल का निधन

ललित मोदी ने 10 दिसंबर 2018 को अपनी पत्नी मीनल मोदी के निधन की जानकारी साझा की थी. मीनल को कैंसर था. वह काफी समय तक इस बीमारी से लड़ी थीं. हालांकि, उनके निधन की वजह से ललित टूट गए थे.

ललित मोदी का अफेयर

पत्नी मीनल के निधन के करीब 4 साल बाद अब ललित को फिर से प्यार मिल गया है. वह बॉलीवुड की हसीना सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं. उनकी डेटिंग की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp