Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEखेल

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 के लिए टीम इंडिया का एलान

IND vs ENG भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का गुरुवार (30 जून) एलान कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी हुई है। वहीं, अर्शदीप सिंह को वनडे में पहली टीम में शामिल किया गया है।

पहले टी20 के लिए विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को नहीं चुना गया है। ये पांचों खिलाड़ी टेस्ट मैच की टीम में शामिल हैं। रोहित कोरोन संक्रमित होने के कारण टेस्ट में नहीं खेलेंगे। पहले टी20 के लिए चुने गए ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, वेंकटेश अय्यर और अर्शदीप सिंह को दूसरे और तीसरे टी20 के लिए नहीं चुना गया है।

पहले टी20 के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

दूसरे और तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान,हर्षल पटेल, उमरान मलिक।

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp