Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEजबलपुर

Nadda in Jabalpur बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, आनंद बर्नाड के घर नाश्ता, कोर ग्रुप की मीटिंग, कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP चीफ जेपी नड्डा

Nadda in Jabalpur। जबलपुर प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा गुरुवार को केंट विधानसभा के शहीद भगतसिंह मंडल के बूथ क्रं. 106 पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।

बूथ क्रमांक 106 पहुंचे

Nadda in Jabalpur बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, आनंद बर्नाड के घर नाश्ता, कोर ग्रुप की मीटिंग, कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP चीफ जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा गुरुवार सुबह जबलपुर की केंट विधानसभा के बूथ क्रमांक 106 पहुंचे। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह, केंट विधायक अशोक रोहाणी, मंडल अध्यक्ष दामोदर सोनी, वार्ड संयोजक ईश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे। उन्होंने बूथ अध्यक्ष सुनील रजक समेत समिति सदस्यों और कार्यकर्ताओं से परिचय लिया तथा बूथ समिति की बैठक लेकर मार्गदर्शन दिया।

वरिष्ठ नेता आनंद बर्नाड के घर किया जलपान

बूथ समिति की बैठक के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री आनंद बर्नाड के सिविल लाइंस स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने श्री बर्नाड एवं परिवारजनों से भेंट की। यहां जलपान करने उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ क्रमांक 106 के लिए रवाना हो गए। इस दौरान श्री नड्डा जी के साथ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल, लोकसभा मुख्य सचेतक साँसद श्री राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर, विधायक अजय विश्नोई भी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ता के निवास पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाज बंधुओं से भेंट की

Nadda in Jabalpur बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, आनंद बर्नाड के घर नाश्ता, कोर ग्रुप की मीटिंग, कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP चीफ जेपी नड्डा
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा गुरुवार को जबलपुर पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ता आशीष अहिरवार के निवास पहुँचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता आशीष अहिरवार एवं परिवारजनों से कुशलक्षेम पूछी। इसके उपरांत उन्होंने वहां एकत्र समाज जनों से भेंट की। श्री नड्डा जी के साथ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव ने भी सामाजिक जनों से भेंट की।

कोर ग्रुप और मंडल समिति की बैठक ली

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा पश्चिम विधानसभा के रायल स्कूल संजीवनी नगर गढा पहुंचे। यहां उन्होंने रानी दुर्गावती मंडल की बैठक को संबोधित किया। श्री नड्डा जी ने दोपहर में संभागीय पार्टी कार्यालय में कोर ग्रूप की बैठक को संबोधित किया। संभागीय कार्यालय में आर्थिक टोली एवं सोशल मीडिया समूह की बैठकों में भी शामिल हुए।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp