Friday, November 13, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Nagar Nigam chunav katni कटनी नगर निगम में नहीं होगा वार्डों का पुनः आरक्षण

Nagar Nigam chunav katni कटनी नगर पालिका में वार्डों का पुनः आरक्षण नहीं होगा। कलेक्टर के द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट है कि प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्वाचन परिपत्र कं. – 02 एवं 03 तथा अनुसूची क्रमांक-02, एवं 06 में तथ्यात्मक / संख्यात्मक जानकारी प्रेषित किये जाने के फलस्वरूप नगर पालिक निगम कटनी के लिए आरक्षण कराने की पुनः कोई आवश्यकता नही है।

Nagar Nigam chunav katni कटनी नगर निगम में नहीं होगा वार्डों का पुनः आरक्षण

पूर्व में जारी अधिसूचना क्रमांक / 473-एफ-01-423-2020-अठारह-3 भोपाल दिनांक 10 दिसम्बर 2020 मान्य रहेगी। नगर परिषद कैमोर, नगर परिषद बरही एवं नगर परिषद विजयराघवगढ़ के लिए वार्डों का आरक्षण दिनांक 25 मई 2022 को अपरान्ह 12:00 बजे से कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष कटनी में किया जावेगा।