Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEज्ञानव्यापार

इस शेयर ने दिया गजब का High Return, 75 पैसे के शेयर का मूल्य 2000₹

High return shares एक केमिकल कंपनी के शेयरों ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इस कंपनी के शेयरों ने 200,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न लोगों को दिया है। यह कंपनी विनती ऑर्गेनिक्स (Vinati Organics) है। कंपनी के शेयर 75 पैसे से बढ़कर 2,000 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में सिर्फ 1 लाख रुपये लगाने वाले लोग करोड़पति बन गए हैं। विनती ऑर्गेनिक्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2,289.55 रुपये है।

1 लाख रुपये के बन गए 27 करोड़ रुपये से ज्यादा 
विनती ऑर्गेनिक्स (Vinati Organics) के शेयर 7 नवंबर 2003 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 75 पैसे के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 19 मई 2022 को बीएसई में 2046.10 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 200,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 7 नवंबर 2003 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 27.28 करोड़ रुपये होता।

50 रुपये से 2,000 रुपये के पार हुए कंपनी के शेयर
विनती ऑर्गेनिक्स के शेयरों ने पिछले 9 साल से भी कम में जबरदस्त रिटर्न दिया है। विनती ऑर्गेनिक्स के शेयर 50 रुपये से 2,000 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 6 सितंबर 2013 को 44.58 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 19 मई 2022 को 2,046.10 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 6 सितंबर 2013 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 45.89 लाख रुपये होता।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp