News24you

News you are looking for

Summer Hair Care Tips: धूप और पसीने से झड़ रहे हैं बाल? तो फौरन करें किचन में मौजूद इस एक चीज़ का इस्तेमाल

Summer Hair Care Tips: धूप और पसीने से झड़ रहे हैं बाल? तो फौरन करें किचन में मौजूद इस एक चीज़ का इस्तेमाल

Summer Hair Care Tips : गर्मी का मौसम सिर्फ आइस-क्रीन, कोल्ड ड्रिंक और आम खाने के बारे में ही नहीं है, बल्कि तेज़ धूप आपकी सेहत के साथ बालों को भी नुकसान पहुंचाती है।

गर्मी में धूप और पसीने से बाल ज़्यादा झड़ना शुरू हो जाते हैं। इसके लिए आपने बालों की सेहत के लिए कई पैक्स, उपाय और DIY ट्रिक्स का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन अगर यह सारे उपाय भी काम नहीं आ रहे हैं, तो आपको ज़रूरत है इस खास तेल को आज़माने की।

https://news24you.com/archives/20036

बालों को मज़बूत, लंबा और घना बनाने के लिए आप केस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एक ऐसा तेल है जो ज़्यादातर घरों में मिल जाएगा, साथ ही बाज़ार में भी आसानी से उपलब्ध होता है। केस्टर ऑयल वेजीटेबल ऑयल है, जो केस्टर बीन्स से निकाला जाता है।

Summer Hair Care Tips केस्टर ऑयल के गुण

इसमें विशेष रूप से उच्च फैटी-एसिड्स होते हैं, साथ ही एंटीऑक्सिडेंट और खनिज प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।
केस्टर ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एलर्जेनिक, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीफंगल, एंटीमाइक्रोबियल, इम्यून-बूस्टिंग और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। केस्टर ऑयल की एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड गुण नाजुक बालों को पोषक तत्वों से भर देते हैं, जो मुक्त कणों से होने वाले नुकसान और सूजन से निपटने में मदद कर सकते हैं।
अरंडी का तेल भी अविश्वसनीय रूप से मॉइश्चराइजिंग होता है, यह आसानी से जड़ों में प्रवेश कर जाता है और नमी को बनाए रखता है।

Summer Hair Care Tips बालों के लिए कैसे फायदेमंद होता है केस्टर ऑयल

बालों का झड़ना रोकने के लिए ज़रूरी है कि बालों में नमी बनी रहे। इसके लिए केस्टर ऑयल से बालों और स्कैल्प की मसाज करें ताकि ड्राइनेस दूर हो सके।

केस्टर ऑयल में मौजूद ओमेगा 9 फैटी एसिड्स बालों में जान डालता है। उनकी ग्रोथ बढ़ाता है और उन्हें घना बनाता है।
केस्टर ऑयल में विटामिन-ई मौजूद होता है जो हेयर ग्रोथ में मददगार साबित होता है। यह ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ाने का काम करता है, जिससे बालों बढ़ते हैं। केस्टर स्कैल्प में गहराई तक चला जाता है। जिससे पोर्स साफ होते हैं और बालों घने बनते हैं। आप आइब्रोज़ और आइलैशेज़ को घना बनाने के लिए भी केस्टर ऑयल का उपयोग कर सकती हैं। यह ricinoleic एसिड में भी समृद्ध होता है, जो बालों को घना बनाने में मदद करता है और तेज़ी से बालों के झड़ने को रोकता है।
बालों, आइब्रोज़ और आइलेशेज़ को घना बनाने के लिए केस्टर ऑयल का उपयोग हफ्ते में एक बार ज़रूर करें। इससे स्कैल्प पर अच्छी मसाज दें। बाकी फर्क आपको खुद कुछ दिनों में नज़र आने लगेगा।