News24you

News you are looking for

अनोखा संयोगः मां और बेटी ने एक ही समय पर दिया बच्चों को जन्म

सीरिया। ये वाकई एक आश्चर्यजनक वाकया होगा अगर मां और बेटी दोनों ही एक समय पर प्रेगनेंट हो। यहीं नहीं यह भी चमत्कार ही माना जाएगा अगर बच्चे को नौ महीने कोख में रखने के बाद मां और बेटी दोनों ही एक ही दिन एक ही समय पर बच्चे को जन्म दे। लेकिन ऐसी एक घटना वाकई हुई है जिसमें मां और बेटी दोनों की एक ही समय पर डिलीवरी हुई।
तुर्की के एक अस्पताल में 42 साल की फतमा बिरिंसी और उनकी 21 साल की बेटी गेड बिरिंसी ने एक ही समय पर बच्चे को जन्म दिया है। दोनों ने ही बेटे को जन्म दिया है।
दोनों की ही डिलीवरी सिजेरियन ऑपरेशन से हुई है। डॉक्टर खुद कहते है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इस तरह की घटना देखी है। अस्पताल का पूरा स्टाफ इसे चमत्कार बता रहा है। हालांकि दोनों के पिता के बारे में अस्पताल को जानकारी नहीं हैं।
फतमा और गेड 2014 में गृह युद्ध के कारण सीरिया से तुर्की आई थीं। उन्होंने बच्चों के नाम तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन के नाम पर रेचप और तैयप रखे हैं।
अनोखा संयोगः मां और बेटी ने एक ही समय पर दिया बच्चों को जन्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *