OBC पर संशोधन याचिका के लिए शिवराज ने रद्द किया विदेश दौरा
OBC की संशोधन याचिका के लिए शिवराज ने रद्द किया विदेश दौरा

OBC की संशोधन याचिका के लिए शिवराज ने रद्द किया विदेश दौरा उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता इस मामले में सरकार का पक्ष रखना।

आपको बता दें कि उच्चतम न्यायालय द्वारा कल मध्यप्रदेश के स्थानीय निकायों में बिना पिछड़ा वर्ग आरक्षण के चुनाव कराने का निर्णय सुनाया है।
सीएम ने कहा कि मेरी सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। न्यायालय का निर्णय स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व को प्रभावित करने वाला निर्णय है । इसलिए राज्य सरकार ने माननीय उच्चतम न्यायालय में पुनः संशोधन याचिका दायर करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 मई से मध्यप्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए विदेश प्रवास तय था । किंतु इस समय न्यायालय में पुनः अपना पक्ष रखना तथा पिछड़ा वर्ग के हितों का संरक्षण करना मेरी प्राथमिकता है इसीलिए मैं अपनी प्रस्तावित विदेश यात्रा निरस्त कर रहा हूँ ।








