Friday, October 30, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Corona updates चीन में कोरोना का कोहराम, दो दर्जन से अधिक प्रांतों में फैला संक्रमण, लॉक डाउन

Corona updates: भारत में जहां कोरोना महामारी पर काबू पा लिया गया है, वहीं चीन में कोरोना ने तबाही मचानी शुरु कर दी है। चीन में अब दो दर्जन से अधिक प्रांतों में कोरोना संक्रमण फैल चुका है। साथ ही पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को चीन में रिकॉर्ड 13,146 कोरोना के मामलों दर्ज किए गए, जो दो साल पहले आई पहली लहर के बाद सबसे अधिक है। कोरोना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है चीन की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र माना जाने वाले शंघाई शहर में पिछले दो हफ्तों से कंप्लीट लॉकडाउन चल रहा है, और अभी राहत के कोई संकेत नहीं हैं। स्थिति ये है कि यहां के अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं बची है।

उधर, चीनी सरकार ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए दोहरी पाबंदियां लागू कर दी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, चीनी सरकार ने कोरोना की नई लहर के खिलाफ ऐसे कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं कि आम लोग खौफ में हैं और कई जगहों पर हिंसक झड़पें हो रही हैं। कोरोना के चलते बच्चों को मां-बाप से अलग करके क्वारंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp