Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

PM AWAS YOJANA NEWS MP के पीएम आवास योजना के हितग्राहियों के खाते में जल्द आएगी किश्त आएगी

PM AWAS YOJANA NEWS मध्यप्रदेश में जल्द ही पीएम आवास योजना के हितग्राहियों के खाते में किश्त आएगी। 4 लाख से अधिक ऐसे हितग्राही हैं।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत स्वीकृत बीएलसी घटक परियोजनाओं में स्वीकृत आवासों के लिये कुल 384 करोड़ 38 लाख 13 हजार रूपये विभिन्न किश्तों के रूप में आवंटित किये गये हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि आवंटित राशि का सदुपयोग कर आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाये।
उधर अपर आयुक्त-सह-मिशन संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास डॉ. सतेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि एक लाख 26 हजार 59 आवासों के लिये पहली किश्त के रूप में 156 करोड़ 55 लाख 67 हजार रूपये, एक लाख 47 हजार 292 आवासों के लिये दूसरी किश्त के रूप में 70 करोड 97 लाख 21 हजार रूपये और तीसरी किश्त के रूप में एक लाख 17 हजार 750 आवासों के लिये 156 करोड़ 85 लाख 25 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। आवासों का निर्माण प्रदेश की विभिन्न नगरीय निकायों में किया जा रहा है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp