Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

IRCTC Indian Railway गर्म‍ियों के ल‍िए Railway का खास प्‍लान, IRCTC ने 3 द‍िन पहले शुरू की यह सुव‍िधा

Indian Railway IRCTC : गर्म‍ियों के मौसम में यात्र‍ियों की संख्‍या बढ़ने के मद्देनजर भारतीय रेलवे (Indian Railway) की तरफ से खास तैयार‍ियां की गई हैं. अप्रैल और मई के महीने में यात्री अन्‍य महीनों के मुकाबले ज्‍यादा यात्राएं करते हैं. ऐसे में भारतीय रेलवे की तरफ से 96 समर स्‍पेशल ट्रेन (96 Summer Special Trains) चलाने का न‍िर्णय ल‍िया गया है.

अप्रैल के महीने में कर सकेंगे सफर

इन ट्रेनों को रेलवे की तरफ से अप्रैल के महीने में शुरू क‍िया जाएगा. ट्रेन ट‍िकट के बारे में रेलवे अध‍िकार‍ियों की तरफ से बताया गया क‍ि स्‍पेशल ट्रेनों के ल‍िए ट‍िकट बुक‍िंग 19 मार्च से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है.

19 मार्च से शुरू हुई ट‍िकट बुक‍िंग

एक रेलवे अध‍िकारी ने बताया क‍ि स्‍पेशल ट्रेन नंबर 01403/01404, 01405/01406, 01201/01202 और सुपरफास्‍ट एसी स्‍पेशल 01401 and 01019 के ल‍िए 19 मार्च से ट‍िकट की बुक‍िंग शुरू कर दी गई है. यात्री IRCTC की ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट www.irctc.co.in से ट‍िकट बुक करा सकते हैं.

कोव‍िड गाइडलाइन का पालन अवश्‍य करें

रेलवे अध‍िकारी ने यात्रा के न‍ियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया क‍ि लंबी दूरी पर यात्रा करते समय कोव‍िड गाइडलाइन का पालन अवश्‍य करें. इससे आप और साथी यात्र‍ियों दोनों सुरक्ष‍ित रहेंगे. स्‍पेशल ट्रेनें पुणे-जयपुर / करमाली, मुंबई-शालीमार, अहमदाबाद-दानापुर, बांद्रा टर्म‍िनस- न‍िजामुद्दीन, हावड़ा-भदरक, जयपुर-हैदराबाद, पनवेल-प्रयागराज और कई रूट पर चलाई जानी हैं.

आपको बता दें गर्म‍ियों में बच्‍ची की समर हॉलीडे के कारण ट्रेनों में यात्र‍ियों की संख्‍या अक्‍सर बढ़ जाती है. इस दौरान काफी लोग अपने घर की तरफ भी यात्रा करते हैं, ज‍िससे अक्‍सर ट्रेनों में यात्र‍ियों की संख्‍या बढ़ जाती है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp