Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

The kashmir files Box Office: 100 करोड़ क्लब में धांसू एंट्री से बस इतनी दूर

The kashmir files Box Office इन दिनों पूरे देश में विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) द्वारा निर्देशित और अनुपम खेर (Anupam Kher) स्टारर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) का बज बना हुआ है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. आज फिल्म ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा करने से पहले ही फिल्म 100 करोड़ रुपये की कमाई के एकदम करीब आ चुकी है. वहीं वर्ल्ड वाइड ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है.

इतनी हुई भारत में कमाई

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के एक ट्वीट के अनुसार, ‘फिल्म (The Kashmir Files Box Office Collection) ने रिलीज के सातवें दिन 18.05 करोड़ रुपये का कराबोर किया है, जिसके बाद फिल्म की बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 97.30 करोड़ रुपये हो गई है.’ फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार तारीफें की जा रही हैं.

100 करोड़ हुई विश्व में कमाई 

बता दें कि द कश्मीर फाइल्स, जो 11 मार्च को रिलीज हुई, 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी हिंदुओं के पलायन की दर्दभरी कहानी पर आधारित है. फिल्म में अनुपम खेर के अलावा दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी जैसे कई कलाकार शामिल हैं. विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करके जानकारी दी है वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए बिजनेस कर लिया है.

ऐसा है फिल्म की कमाई का सफर

बता दें कि फिल्म बिजनस ऐनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमा लिया है. बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो रहे हैं. दिनों के हिसाब से नंबर हैरान करने वाले हैं, एक केस स्टडी है… ‘द कश्मीर फाइल्स’ शुक्रवार 3.55 करोड़, शनिवार 8.50 करोड़, रविवार को 15.10 करोड़, सोमवार को 15.05 करोड़, मंगलवार को 18 करोड़, बुधवार को 19.05 करोड़ और गुरुवार के कलेक्शन के बाद 97.30 करोड़ रुपये फिल्म ने कमा लिए हैं. जबकि दुनिया भर की बात करें तो वर्ल्ड वाइड फिल्म की कमाई 100 करोड़ पार हो चुकी है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp