News24you

News you are looking for

Katni के युवक की लाश की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस और करा दिया लावारिस में कफन-दफन, नई बस्ती का था युवक, ये है पूरा मामला

deth body

Katni नई बस्ती से लापता युवक की खरखरी में लाश बरामद हुई लेकिन खबर यह नहीं बल्कि यह है कि स्थानीय होने के बावजूद पुलिस युवक की शिनाख्त नहीं कर पाई थी और करा दिया था लावारिस में कफन-दफन, अब परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है।

कटनी के कोतवाली के सावरकर वार्ड से पांच दिन पहले लापता हुए युवक मुकेश चौधरी की कुठला थाना अंतर्गत ग्राम खरखरी में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में लाश बरामद की गई है। मामले में सबसे अहम बात यह रही कि मुकेश चौधरी स्थानीय होने के बावजूद पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पाई और पीएम के बाद लावारिस में उसका कफन-दफन करा दिया, जबकि मुकेश की बहन के द्धारा कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।

लावारिस में कफन-दफन कराया

बहरहाल कल शनिवार को मुकेश की खोजखबर लेने परिजन कुठला थाने पहुंचे तो पता चला कि जिस युवक को पुलिस ने लावारिस में कफन-दफन कराया है। वह उनका अपना लापता मुकेश चौधरी ही है। जिसके बाद कल प्रशासन की अनुमति पर मुकेश लाश उखड़वाई गई और परिजनों की मौजूदगी में उसका एक बार और पीएम हुआ। मामले में परिजनों ने मुकेश के साथ रहने वाले व उसके साथ रहकर ईरिक्शा चलाने वाले दो युवकों पर हत्या का संदेह भी व्यक्त किया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों संदेही युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में पुलिस को मुकेश की पीएम रिपोर्ट मिलने का भी इंतजार है।

1 मार्च से लापता था मुकेश

परिजनों के मुताबिक मुकेश चौधरी 1 मार्च से लापता था तथा उसकी 2 मार्च को संदिग्ध अवस्था में लाश कुठला थाना अंतर्गत ग्राम खरखरी के समीप सड़क किनारे से बरामद की गई। वहीं लापता होने के पांच दिन बाद परिजनों को यह जानकारी लगी कि कुठला पुलिस ने जिस युवक को लावारिस में कफन-दफन करा दिया है। वह उनका अपना लापता मुकेश चौधरी है। जिसके बाद परिजनों ने लाश उखड़वाने का आवेदन एसडीएम के यहां लगाया और बाद में पुलिस की मौजूदगी में लाश को उखड़वाया गया।