HOMEMADHYAPRADESH

MP Police New DGP नए पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने संभाली कमान, कही ये बात

MP Police New DGP नए पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने संभाली कमान, कही ये बात

MP Police New DGP मध्य प्रदेश के 46वें पुलिस महानिदेशक के रूप में शुक्रवार को 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने मीडिया से मुलाकात में साफ कर दिया है कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ शुरू किया गया अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने निवृत्तमान डीजीपी विवेक जौहरी के कार्यकाल को सफल बताया और उनका आभार भी व्यक्त किया।

सक्सेना ने कहा कि प्रदेश में सरकार ने माफिया के खिलाफ अभियान शुरू किया है। उसे आगे भी जारी रखा जाएगा। इसके अलावा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नक्सलवाद पर नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग सहित सभी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के मार्गदर्शन में पुलिस के सभी अधिकारी और कर्मचारी संपूर्ण प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य शासन की जो भी प्राथमिकताएं हैं और नागरिकों की पुलिस से जो भी अपेक्षाएं हैं। उन्हें पूरा करने की हर संभव कोशिश की जाएगी। हम पुलिस की कार्यप्रणाली में तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए स्वच्छ, पारदर्शी और जनोन्मुखी पुलिस प्रशासन देने के समन्वित प्रयास करेंगे।

Show More
Back to top button