Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP Weather Alert दिन के तापमान में बढ़ाेतरी, दो दिन तक रहेगा यही हाल

Madhya Pradesh Weather Alert । ईरान के पास एक पश्चिमी विक्षाेभ टर्फ के रूप में बना हुआ है, जिसके चलते साेमवार काे हवाओं का रूख बदलकर पश्चिमी हाेने से पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ाेतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक पश्चिमी विक्षाेभ के असर से मंगलवार काे राजस्थान के आसपास एक प्रेरित चक्रवात बनेगा। इन दाे सिस्टम के असर से दाे दिन तक दिन-रात के तापमान में बढ़ाेतरी हाेने लगेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि ईरान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षाेभ के प्रभाव से मंगलवार काे दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बनेगा। इन दाे सिस्टम के असर से उत्तर भारत के पहाड़ाें पर अच्छी बर्फबारी हाेने के आसार हैं। साथ ही उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्राें में बारिश भी हाे सकती है। ग्वालियर, चंबल संभागाें के जिलाें में भी बादल छा सकते हैं। उधर मंगलवार से दाे दिन तक दिन-रात के तापमान में बढ़ाेतरी हाेने की संभावना है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp