HOMEराष्ट्रीय

सपा विधायक Amitabh Bajpai, का शर्मनाक बयान, कहा- ‘मेरी पत्नी सुंदर, मैं करता कांड’

सपा विधायक Amitabh Bajpai, का शर्मनाक बयान, कहा- 'मेरी पत्नी सुंदर, मैं करता कांड'

Amitabh Bajpai उत्तर प्रदेश के चुनावों में बयानों का दौर तेज होता जा रहा है. अब कानपुर के आर्यनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनका बयान हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है.

खुद ही गढ़ दी परिभाषा

इस वीडियो में अमिताभ बाजपेई (Amitabh Bajpai) सुंदरकांड को लेकर कुछ टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो एक कार्यक्रम का है, जिसमें अमिताभ बाजपेई को यह कहते हुए देखा और सुना जा सकता है कि ‘मैंने सुंदरकांड इसलिए कराया की मेरी पत्नी सुंदर है और मैं कांड करता रहता हूं.’ विधायक की शादी की सालगिरह थी और इस दौरान उन्होंने सुंदरकांड कार्यक्रम का आयोजन कराया. इसी दौरान भारी भीड़ थी और उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम को कॉमेडी शो बनाने के उद्देश्य से एक ऐसा बयान दे दिया जिसे कि धार्मिक जुड़ाव से लोग भी हिंदू धर्म ग्रंथों का अपमान बता रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान तमाम जनता के सामने उन्होंने स्वीकारा कि वे कांड रहते हैं और उनकी पत्नी तो सुंदर हैं ही इसीलिए उन्होंने ये सुदंर कांड का आयोजन करवाया है.

बाद में दी ये सफाई

बाद में खुद सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें धर्मग्रन्थ का अपमान जैसी कोई बात नहीं है और यह बीजेपी वालों का प्रॉपेगैंडा है.

Show More
Back to top button