Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEविदेश

Mahatma Gandhi’s statue vandalized in New Yorkन्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा से तोड़फोड़, भारतीयों में गुस्सा

Mahatma Gandhi’s statue vandalized in New York न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा से तोड़फोड़ के बाद भारतीयों में गुस्सा है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। इसके बाद भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों में नाराजगी है।

इस हरकत की न केवल निंदा की जा रही है, बल्कि यह भी कहा है कि यह गांधी और मार्टिन लूथर किंग का अपमान है, दो नेता जिन्होंने नफरत को मिटाने के लिए काम किया। यह घटनाक्रम शनिवार, 5 फरवरी (स्थानीय समयानुसार) का है। न्यूयॉर्क शहर में महात्मा गांधी की एक आदमकद कांस्य प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई।

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भी इसकी आलोचना की और इसे ‘घृणित’ कार्य बताया। यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका में गांधी की प्रतिमा को तोड़ा गया है। पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण एशियाई समुदायों में कट्टरपंथी इस्लामवादियों और उनके हमदर्द के साथ जुड़े समूहों द्वारा महात्मा गांधी की मूर्तियों को तोड़ दिया गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp