Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

No Work From Home सभी कर्मचारियों के लिए कार्यालय में उपस्थिति बहाल

No Work From Home केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सोमवार से केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए कार्यालय में उपस्थिति बहाल कर दी गयी है. उन्होंने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है.

कार्यालय में पूर्ण उपस्थिति बहाल

कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा, ‘महामारी की स्थिति की समीक्षा आज की गयी और कोविड मामलों के साथ ही संक्रमण दर में गिरावट के मद्देनजर ऐसा फैसला किया गया है कि कल से कार्यालय में पूर्ण उपस्थिति बहाल की जाएगी और सभी स्तरों पर कर्मचारियों को बिना किसी छूट के सात फरवरी 2022 से नियमित आधार पर कार्यालय में उपस्थित रहना होगा.’

कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करते रहें

उन्होंने कहा कि बहरहाल विभागों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कर्मचारी हर वक्त चेहरे पर मास्क पहने और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करते रहें. केंद्र ने अवर सचिव स्तर से नीचे के अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की व्यवस्था को 31 जनवरी को 15 फरवरी तक बढ़ाया था.

अब ‘घर से काम’ करने का विकल्प नहीं

सिंह ने कहा, ‘लेकिन संबंधित वर्गों से राय लेने और स्थिति की समीक्षा करने के बाद कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने एक नया कार्यालय ज्ञापन जारी किया जिसमें यह सूचित किया गया है कि सभी स्तर के सभी कर्मचारी बिना किसी छूट के कल से यानी सात फरवरी से कार्यालय में उपस्थिति होंगे.’ उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी के लिए अब ‘घर से काम’ करने का विकल्प नहीं होगा.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp