Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOMEMADHYAPRADESH

Corona updates: जबलपुर तथा कटनी में कोरोना का बड़ा हमला, मिले इतने पॉजिटिव

Corona updates जबलपुर तथा कटनी जिले में कोरोना ने आज रिकार्ड कायम कर बड़ा हमला किया है। दोनों जिलों को मिलाकर करीब 6 सौ नए कोविड पॉजिटिव मिले हैं। जबलपुर में 482 कोरोना के नए मरीज आज सप्ताह के अंतिम दिन मिले तो कटनी भी पीछे नहीं रहा जहां 129 नए कोविड मरीज निकले।

दोनों जिलों में निरन्तर बढ़ते पॉजिटिविटी रेट ने प्रशासन की भी नींद उड़ा दी हैं। भले ही जबलपुर तथा कटनी में एहतियात के तौर पर कई पाबंदियां लागू हैं लेकिन यह भी सच है कि उक्त पाबंदियों को मानने के लिए लोग तैयार नहीं दिख रहे। चाहे राजनीति लोग हों या फिर सामाजिक संस्थाएं कोई भी आयोजनों को न तो टाल रहा न ही इसे लेकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करा रहा।

सरकार की कोशिशों और प्रशासन के प्रयासों के बावजूद पॉजिटिविटी रेट बढ़ रहा है।

दस दिन पहले तक जहां जिले में एक भी पॉजिटिव केस नहीं था तो वहीं आज एक्टिव मरीजों की संख्या दो सौ को पार कर गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp