Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केविदेश

California News: जुड़वा बच्चे, भाई 2021 में तो बहन 2022 में, लिए जन्म दुनिया का अनूठा मामला

California News कैलिफोर्निया में सिर्फ 15 मिनट के अंतराल पर जन्म देने वाली महिला के साथ ऐसी दुर्लभ घटना 20 लाख गर्भवती महिलाओं में से किसी एक साथ होने वाली घटना है। मिली जानकारी के मुताबिक कैलिफोर्निया California में फातिमा मैड्रिगल ने नए साल की पूर्व संध्या पर रात 11:45 बजे अपने बेटे अल्फ्रेडो को जन्म दिया और फिर करीब 15 मिनट बाद बेटी आयलिन का जन्म साल 2022 में हुआ। इस तरह मैड्रिगल ने अलग-अलग वर्षों में अपने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। अब मैड्रिगल का कहना है कि मैं खुद आश्चर्यचकित हूं कि मैंने अलग-अलग वर्षों में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।
अस्पताल ने शेयर की बच्चों की फोटो
मैड्रिगल ने नतिविदाद मेडिकल सेंटर भाई-बहन का जन्म हुआ है। अस्पताल ने इन नवजातों की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘2 मिलियन में से किसी एक के साथ होती है ऐसी घटना।
फैमिली डॉक्टर ने कहा, मेरे करियर के सबसे रोचक डिलिवरी
जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली फैमिली डॉक्टर एना अबरिल एरियस ने कहा कि यह उनके करियर का सबसे ज्यादा रोचक डिलीवरी केस था। फातिमा मेड्रिगल और उनके पति रॉबर्ट ट्रुजिलो के परिवार में तीन अन्य बच्चे हैं। दो लड़कियां और एक लड़का। अब इन जुड़वां बच्चों के आने से परिवार में खुशियां बढ़ गई है।
अमेरिका में हर साल जन्म लेते हैं 1,20,000 जुड़वा बच्चे
अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है कि एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका में हर साल 1,20,000 जुड़वां बच्चे होते हैं। हालांकि, अलग-अलग जन्मदिनों पर जुड़वां जन्म बहुत कम होते हैं। अलग-अलग जन्मदिन के साथ साथ माह व वर्ष भी अलग होने का ये दुर्लभ मामला है।
31 दिसंबर 2019 को भी हुई थी ऐसी दुर्लभ डिलीवरी
इसी तरह की दुर्लभ डिलीवरी 31 दिसंबर 2019 को देखी गई थी। डॉन गिलियम ने रात 11:37 बजे अपने पहले बच्चे को जन्म दिया और फिर 1 जनवरी 2020 को 12.07 बजे दूसरी बच्चे को जन्म दिया था। इन जुड़वा बच्चों का जन्म कार्मेल, इंडियाना में असेंशन सेंट विंसेंट अस्पताल में हुआ था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp