Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOMEविदेश

Corona Big Attack in US अमेरिका में कोरोना से मचा हाहाकार, एक दिन में रिकॉर्ड 10 लाख संक्रमित,

Corona Big Attack in US अमेरिका में ओमिक्रोन वैरिएंट के प्रसार का असर दैनिक मामलों में वृद्धि के रूप में सामने आने लगा है। सोमवार को अमेरिका में रिकार्ड 10 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए। पिछले साल सितंबर के बाद अमेरिका के अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई है। अमेरिका में इस समय एक लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 14 जनवरी को अस्पताल में कोरोना मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या 1,42,000 थी।

पिछले बार 11 सितंबर, 2021 को अस्पतालों में एक लाख से अधिक मरीज थे। आइसीयू में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18,500 है। आइसीयू में 78 प्रतिशत बेड भर गए हैं, जिनमें लगभग एक चौथाई कोरोना के मरीज हैं। वैसे पूरे महामारी के दौरान 67 दिन अमेरिका के अस्पतालों में कोरोना के मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा रही है।

समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 10 लाख 70 हजार नए मामले मिले हैं। इससे पहले गुरुवार को सर्वाधिक 5.91 लाख नए केस मिले थे। पिछले हफ्ते प्रतिदिन औसतन 4.18 लाख मामले पाए गए हैं। उससे पहले के हफ्ते में यह आंकड़ा 1.76 लाख था।

एक हफ्ते 20 लाख से ज्यादा मामले मिल चुके हैं। यूएसए टूडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हफ्ते बड़ी संख्या में संक्रमितों के मिलने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन इतने मामलों के मिलने की किसी को उम्मीद नहीं थी। जान हापकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले हफ्ते हर 100वां अमेरिकी कोरोना से संक्रमित पाया गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp