Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

UP में कोरोना विस्‍फोट, 14 जनवरी तक 10वीं तक के सभी स्कूल बंद, कई पाबंदी भी लगीं

UP में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए यूपी सरकार ने मकर संक्रांति तक 10वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का बड़ा निर्णय किया है। साथ ही रात्रि कर्फ्यू में दो घंटों की बढ़ोतरी करने का निर्देश भी दिया है। अब 6 जनवरी से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू प्रभावी होगा। इसके अलावा जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले एक हजार से अधिक हाेंगे, वहां जिम, स्पा, सिनेमाहाल, बैंक्वेट हाल, रेस्टोरेंट व अन्य सार्वजनिक स्थलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालित होंगे।

शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद स्थानों पर 100 से अधिक लोग नहीं

अब शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद स्थानों में एक समय में 100 से अधिक लोगों की सहभागिता नहीं हो सकेगी। खुले स्थान पर मैदान की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक लोगों के उपस्थिति की अनुमति ही प्रदान की जायेगी।

992 नए काेरोना संक्रमितों की पुष्टि

मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए उच्च स्तरीय बैठक की और कई कड़े निर्देश दिये। प्रदेश में बीते 24 घंटों में एक लाख 66 हजार 33 नमूनों की जांच में कुल 992 नए काेरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री ने 10वीं कक्षा तक के सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में मकर संक्रांति तक अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया है। इस अवधि में उनका टीकाकरण जारी रहेगा।

कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर ने उत्तर प्रदेश में अपनी गति पकड़ ली

कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर ने उत्तर प्रदेश में अपनी गति पकड़ ली है। प्रदेश में मंगलवार को ओमिक्रोन ने जोरदार मौजूदगी दर्ज करा दी। ओमिक्रोन के 18 तथा कोरोना के 992 नए केस मिलने से चिंता बढ़ गई है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार को कोरोना के एक लाख 66,353 सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 992 नए केस सामने आए हैं

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp