Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHज्ञान

PEB MPTET Exam 2022: 5 मार्च से शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर आये नए नियम, आप भी हैं उम्मीदवार तो जरूर पढ़ें

PEB MPTET Exam 2022 मध्यप्रदेश में टीचर की बंपर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जारी हो चुकी है। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3  (PEB MPTET Exam 2022) के फॉर्म की अंतिम तिथि खत्म हो गई है। रविवार 1 जनवरी 2022 तक 2 लाख 80 हजार नए आवेदन प्राप्त हुए है, जिसके बाद कुल आवेदकों की संख्या 9 लाख के पार हो गई है। PEB की यह परीक्षा 5 मार्च से शुरु होगी PEB ने परीक्षा संबंधित कुछ जरूरी दिशा-निर्देश तथा नियमों को आज जारी कर किया है। PEB की वेबसाइट पर जाकर जानकारी तो प्राप्त कर ही सकते हैं यहां हम जारी कुछ नियमों को बता रहे हैं।

यह परीक्षा 5 मार्च 2022 को प्रदेश के 16 शहरों में आयोजित की जाएगी। शिक्षक भर्ती परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11.30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद स्कूल शिक्षा विभाग, जनजाति कार्य विभाग एवं अन्य निजी स्कूल अपने स्तर पर पद निकालकर भर्ती कर सकेंगे। पीईबी ने परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

PEB MPTET Exam 2022 के रहेंगे ये नियम जरूर पढ़ें

  • पहले भरे गए एवं नए आवेदक दोनों विभागों के पदों के लिए मान्य होंगे।
  • परीक्षा 2 पाली में आयोजित होगी । परीक्षा केंद्राें पर रिपोर्टिंग के लिए एक घंटे पहले पहुंचना होगा।
  • इसमें आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच और योग्यता में कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 50% अंक और 4 साल के साथ पास, डीएलएड / डीएड / एमएड अथवा इसके समकक्ष डिग्री, बीएलएड डिग्री. BTC/स्पेशल BTC परीक्षा अनिवार्य है।
  • शिक्षक भर्ती में चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इसके आधार पर मेरिट तैयार करके अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
  • सिर्फ लिखित परीक्षा में पास होने पर किसी पद विशेष पर भर्ती का दावा नहीं किया जा सकेगा।
  • प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति की विभिन्न पात्रता शर्तों में से यह परीक्षा सिर्फ एक शर्त की ही पूर्ति करेगा।

2022 में अप्रैल से मई तक होंगी ये परीक्षाएं

  1. समूह-2 व उपसमूह 1 के तहत ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी पद, समूह-4 सहायक ग्रेड-3, स्टेनाेटॉपिस्ट, स्टेनाेग्राफर, डेटा एंट्री ऑपरेटर और समूह 3 उपयंत्री पद के लिए भर्ती परीक्षा अप्रैल 2022 में हाेगी।
  2. समूह 1 व उपसमूह 1 के तहत जिला प्रबंधक कृषि व अन्य पद की भर्ती परीक्षा अप्रैल-मई में हाेगी।
  3. समूह 2 व उपसमूह 2 में कनिष्ठ लेखा अधिकारी और समूह 1 व उपसमूह 3 की हाउस कीपर, साइकेट्रिक, साेशल वर्कर व अन्य पदाें के लिए भर्ती परीक्षा मई में हाेगी।
  4. काैशल विकास संचालनालय के तहत प्रशिक्षण अधिकारी के पद की परीक्षा भी मई में ही हाेगी। समूह 2 उप समूह 3 के सहायक लाेक विश्लेषक, रसायनज्ञ 2 व अन्य पद के लिए परीक्षा मई में हाेगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp