Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Tiranga in Galwan valley चीन ने दिखाया ‘फर्जी’ वीडियो, भारतीय जवानों ने दिखाई असली तस्वीर

Tiranga in Galwan valley भारत-चीन सीमा पर स्थित गलवान वैली में चीन द्वारा झंडा फहराने का दावा आखिरकार झूठा निकला है। आज भारतीय सेना ने गलवान घाटी में तिरंगा फहराया और उसके फोटो भी जारी किए। इससे पहले चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि चीन ने गलवान वैली में नववर्ष की पूर्व संख्या पर चीनी झंडा फहराया था।

दरअसल इस पूरे विवाद की शुरुआत एक वीडियो से हुई, जिसमें चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवान एक पहाड़ी इलाके में चीन झंडा फहरा रहे हैं और चीन का राष्ट्रगान गाते हुए दिख रहे थे। इस वीडियो को चीनी राज्य मीडिया ने सोशल मीडिया पर शेयर करके दावा किया था कि चीनी सेना ने नए साल के मौके पर गलवान घाटी में यह झंडा फहराया है।

गलवान वैली में हुई थी झड़प

बता दें कि गलवान घाटी लद्दाख का वही इलाका है, जहां 15 जून 2020 को भारतीय सेना और चीन की सेना के बीच खूनी झड़प हुए थी और 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस खूनी झड़प में करीब 44 चीन सैनिकों के मारे जाने की भी सूचना थी, लेकिन चीन ने आधिकारिक रूप से उसका खुलासा नहीं किया था।

राहुल गांधी ने ट्विट पर विवाद को हवा दी

वहीं दूसरी ओर चीन सेना के गलत दावे को राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर हवा दी और विदेश में छुट्टियां मना रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरने में देर नहीं लगाई और लिखा कि ‘गलवान पर हमारा तिरंगा अच्छा लग रहा है, चीन को जवाब देना होगा। मोदी जी, चुप्पी तोड़ो!’ यह ट्वीट राहुल गांधी ने किया था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp