Corona cases in India: दूसरी लहर से तेज होती जा रही तीसरी लहर, 33750 नए केस, 123 की मौत

Corona cases in India: ओमिक्रोन वेरिएंट के साथ ही कोरोना के पिछले वेरिएंट के मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 33,750 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 123 मरीजों की मौत भी हुई है। 10,846 मरीज ठीक होने के बाद अब देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1,45,582 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना से अब तक 3,42,95,407 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 4,81,893 पहुंच गई है। बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। अब तक 1,45,68,89,306 लोगों को टीका लग चुका।

आ चुकी कोरोना की तीसरी लहर, दूसरी लहर से ज्यादा केस

हाल के दिनों में भारत में COVID-19 मामलों में भारी उछाल देखा गया है। कुछ शहरों में रातोंरात संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। दिल्ली में रविवार को 20 मई के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिले, यहां तक ​​​​कि सकारात्मकता दर बढ़कर 4.59% हो गई। ओमिक्रोन के मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

आधिकारिक आंकड़ों से संकेत मिलता है कि 2022 के सिर्फ दो दिनों में रिपोर्ट की गई संख्या पिछले साल अगस्त और नवंबर के बीच दर्ज किए गए मामलों की तुलना में अधिक है। यानी भारत में कोरोना की तीसरी लहर, दूसरी लहर पर भारी पड़ रही है। यह चिंता का विषय है। दिल्ली के साथ ही महाराष्ट्र का हाल भी ऐसा ही है।

LIVE Updates: भारत में कोरोना से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स

कर्नाटक: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर ने बताया, कर्नाटक में 2 जनवरी को ओमिक्रोन के कुल 10 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 76 हो गई है।

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को कहा, नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 87 डॉक्टरों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी में हल्के लक्षण हैं।

महाराष्ट्र: 510

दिल्ली: 351

तमिलनाडु: 121

गुजरात: 136

केरल: 156

राजस्तान: 120

तेलंगाना: 67

हरियाणा: 63

कर्नाटक: 64

आंध्रप्रदेश: 17

प. बंगाल: 20

ओडिशा: 37

एमपी: 9

यूपी: 8

उत्तराखंड: 8

जेके: 3

चंडीगढ़: 3

अंडमान-निकोबार: 1

गोवा: 1

हिमाचल प्रदेश: 1

लद्दाख: 1

मणिपुर: 1

पंजाब 1