Monday, November 2, 2026
Latest:
KATNI

KATNI: खड़ी कार से शीशा तोड़कर नगदी तथा सोने के जेवर चोरी

KATNI। होटल के पास खड़ी एक कार से शीशा तोड़कर नगदी तथा सोने के जेवर चोरी हो गए। घटना बरही रोड में होटल अभया के सामने घटित हुई।

शहर कोतवाली थाना अंतर्गत बरही रोड स्थित अभया होटल के पास खड़ी एक कार का कांच तोड़कर चोरों ने बैग पार कर दिया। बैग में 50 हजार रुपए नकद, लगभग 4 तोले के सोने के आभूषण सहित आई कार्ड, बैंक लाॅकर की चाबी रखी हुई थी। चोरी की शिकायत पर पुलिस से कर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। KATNI: खड़ी कार से शीशा तोड़कर नगदी तथा सोने के जेवर चोरीपुलिस ने बताया कि कैमोर निवासी सुधीर तिवारी किसी कार्य से कटनी आए हुए थे। कोतवाली थाना अंतर्गत बरही रोड में स्थित अभया होटल के पास अपनी कार खड़ी कर किसी दुकान में खरीदी करने के लिए गए।

इस दौरान कार का कांच चोरों ने तोड़ दिया और कार में रखे बैग को लेकर फरार हो गए। पीड़ित सुधीर तिवारी ने बताया कि बैग में 50 हजार रुपए नकद, 4 तोले के सोने आभूषण, बैंक के लॉकर की चाबी, आई कार्ड सहित अन्य दस्तावेज रखे हुए थे।

उन्होंने बताया कि आभूषण वे बैंक लाॅकर में रखने के लिए आए थे। पुलिस शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी चोरी की तलाश शुरु कर दी ह। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को देख रही है। हालांकि आरोपी चोर के संबंध में पुलिस को फिलहाल कोई सुराग नहीं मिले हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp