Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Indian Railway/IRCTC Update बीना से कंजिया के बीच रेल दोहरीकरण से 4 ट्रेनों का रूट बदला

Indian Railway/IRCTC Update बीना से कंजिया के बीच चल रहे रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य के कारण 18 दिन के लिए रद्द की गई रूट की चार यात्री ट्रेनों की अवधि को रेलवे ने चार दिन और बढ़ा दिया है। साथ ही दिन में चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस Sabarmati Express भी अब पांच दिन गुना-बीना Guna-Beena के बीच नहीं चलेगी। इससे जिले के लोगों को इस अवधि में ट्रेन सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा। बीना से कंजिया के बीच चल रहे रेलवे लाइन दोहरीकरण के लिए इन ट्रेनों को बंद किया गया है।

रेलवे ने आदेश जारी कर अहमदाबाद-दरभंगा और दरभंगा अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस को 20 से 23 दिसंबर तक और अहमदाबाद-वाराणसी व वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस को 21 से 24 दिसंबर तक गुना-बीना के बीच रद्द कर दिया है।

इससे इस अवधि में यह चारों साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन बीना, निशातपुर, मक्सी के रास्ते निकलेंगी। वहीं नागदा-बीना व बीना-नागदा ट्रेन और ग्वालियर-भोपाल व भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस को 18 दिन के लिए गुना तक चलाने का निर्णय लिया था, लेकिन 24 दिसंबर तक इस अवधि को बढ़ा दिया है। इससे यह चारों ट्रेनें बीना न आकर गुना तक ही चलेंगी और गुना से ही वापस लौटेंगी।

हम आपको बता दें कि जहां लॉकडाउन से पहले गुना-बीना रूट पर करीब 40 यात्री ट्रेनें चलती थीं, लेकिन लॉकडाउन के बाद बहुत कम संख्या में ही ट्रेनें चालू हुईं। जिनमें से रूट पर चारों साबरमती, नागदा-बीना-नागदा व भोपाल-ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी बंद हैं, वहीं भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस भी 28 दिसंबर तक बंद है। इससे प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों में रूट पर 24 घंटे में सिर्फ एक यात्री ट्रेन बची है, इससे अब रात के समय रूट पर सिर्फ दयोदय एक्सप्रेस ही चलेगी

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp