Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Madhya Pradesh Board Exa परीक्षा को लेकर बोर्ड और शिक्षा विभाग अभी टेंशन में

Madhya Pradesh Board Exam परीक्षा को लेकर बोर्ड और शिक्षा विभाग अभी पशोपेस में उनकी सारी तैयारियां कोरोनावायरस की तीसरी लहर को लेकर की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कक्षा 12 तक के लिए आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था की जा रही है। कक्षा 5 और कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाएं भी इस बार टालने की प्लानिंग है।

इस बारे में अधिकारियों की दलील है कि यदि कोरोनावायरस की तीसरी लहर आई तो उसके लिए पहले से तैयारी कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों की इन तैयारियों के कारण कई दूसरे असर भी पड़ रहे हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक कंडीशन क्लियर नहीं हो जाती तब तक पढ़ाई करने का कोई फायदा नहीं है। शिक्ष‍क भी भ्रमित हैं स्टूडेंट्स को समझा नहीं कर पा रहे हैं।
अब खबर आई है कि कक्षा 5 और कक्षा 8 की इस साल बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा होनी थी परंतु अधिकारी इसे अगले साल कराने के मूड में है। उनका मानना है कि कोरोनावायरस संक्रमण के कारण पढ़ाई नहीं हो पाई है। परीक्षा की तैयारियां भी नहीं हो पाई। इसलिए वर्तमान शिक्षा सत्र में पुरानी पद्धति से सभी विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से पास कर दिया जाएगा। अगले साल बोर्ड पैटर्न लागू करेंगे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp