Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

विजयराघवगढ़ MLA संजय पाठक के प्रयासों से गंभीर होती विद्युत समस्या का हुआ निदान

विजयराघवगढ़ MLA संजय सत्येन्द्र पाठक के प्रयासों से गंभीर होती विद्युत समस्या का निदान हुआ है। धनवाही से कुटेश्वर तक नवीन विद्युत सप्लाई लाइन से राहत पहुंचाई राहत, क्षेत्र वासियों में हर्ष

विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों हो हर संभव मदद दिलाने के लिए कृत संकल्पित क्षेत्रीय विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने फिर किसानों एवं ग्रामवासियों को राहत दिलाई है। जिसके तहत् सतना जिले के बदेरा उपकेन्द्र से विजयराघवगढ़ के इटमां गांव तक चार किलोमीटर विद्युत लाइन की क्षमता वृद्वि के साथ सतत विद्युत आपूर्ति का कार्य निरंतर जारी है ।

म.प्र.विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री ने जानकारी देते हुये बतलाया कि बाणसागर डूब क्षेत्र से लगे ग्राम कुटेश्वर, इटौरा, रमपुरवा टोला एवं इटौरा नई बस्ती के ग्रामीण/कृषक जन पिछले चार माह से लो वोल्टेज की समस्या से पीड़ित थे, उक्त ग्रामों में बदेरा विद्युत उपकेन्द्र से विद्युत सप्लाई होती थी, जो लंबी दूरी की लाइन होने लाइन ह्रास प्रकिया के कारण लो वोल्टेज का सामना करना पड़ता था ।

इस समस्या को विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के संज्ञान में लाये जाने पर विधायक श्री पाठक जी ने स्टाफ एवं विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिये थे जिस पर कटनी/सतना के विद्युत अधिकारियों से समन्वय कराकर स्टाफ ने 2 किलोमीटर 11 के.व्ही. की नवीन विद्युत लाइन की राशि कंपनी स्तर पर स्वीकृत कराकर बदेरा के स्थान पर सतना जिले के धनवाही उपकेन्द्र के नवीन विद्युत लाइन स्थापित कराई और वहां से कुटेश्वर के मध्य नई विद्युत लाइन डाली गई जिससे उक्त चारों गांवों की नवीन लाइन से अच्छे वोल्टेज वाली सुविधा किसानों को मिलने लग गई है। जिससे सैकड़ों ग्रामीण/कृषक जन लाभान्वित हुये।

उक्त बहुप्रतीक्षित समस्या का निरकारण कराने पर समस्त संबंधित ग्रामवासियों ने अपने लोकप्रिय विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp