Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEKATNI

BJP KATNI का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू, बोले जिलाध्यक्ष- संगठन सेवा और समर्पण ही हमारा मुख्य धेय

BJP KATNI । संगठन जन सेवा और समर्पण ही हमारी राजनीति का मुख्य धेय है। पार्टी में दायित्व अहम होता है व्यक्ति नहीं, दायित्व को निभाने के लिए व्यक्ति बदलता रहता है पर उदेश्य नहीं। यह विचार आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने व्यक्त किये।

BJP KATNI का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू, बोले जिलाध्यक्ष- संगठन सेवा और समर्पण ही हमारा मुख्य धेय

आज विधिवत जिला भाजपा कार्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ हुआ। जिसके पूर्व जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।

BJP KATNI का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू, बोले जिलाध्यक्ष- संगठन सेवा और समर्पण ही हमारा मुख्य धेय

सर्व प्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन से पुष्प अर्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील उपाध्याय ने किया।

BJP KATNI का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू, बोले जिलाध्यक्ष- संगठन सेवा और समर्पण ही हमारा मुख्य धेय

बैठक की शुरुआत जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा के शोक प्रस्ताव वाचन से हुई। इस प्रस्ताव में भाजपा परिवार सहित शहर और जिले के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में तीन राजनीतिक प्रस्ताव पास किये गए प्रथम प्रस्ताव में देश की केंद्र सरकार तथा प्रदेश की सरकार को विभिन्न जनहितकारी योजनाओं अभियानों के लिए आभार व्यक्त किया गया। प्रस्ताव को जिला महामंत्री चेतन हिंदूजा ने वाचन किया। द्वितीय जनजातीय प्रस्ताव का वाचन जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने करते हुए देश मे जनजातीय वर्ग के विकास उनके जीवन स्तर को सुधारने उनके लिये चलाई जा रहीं केंद्र तथा राज्य की सरकारों की योजनाओं की जानकारी दी गई।

तृतीय प्रस्ताव कोविड टीकाकरण में हमारी भूमिका का जिला महामंत्री राजेश चौधरी ने वाचन करते हुए कोविड के कठिन समय मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर्मठ प्रयास, देशवासियों को मुफ्त वेक्सीन एवं गरीबों को मुफ्त राशन की जानकारी शामिल थी इस प्रस्ताव में समस्त कार्यकर्ताओं से टीकाकरण अभियान में जुटने का आव्हान किया।

तीनों प्रस्तावों को पूरे सदन ने हाथ उठाकर समर्थन किया। कार्यसमिति बैठक का समापन जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी के द्वारा आभार प्रदर्शन कर किया। इस अवसर पर अपेक्षित भाजपाजन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्षगण मण्डल महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष इत्यादि उपस्थित थे।

जिला कार्यालय स्थित सभागार का नामांकरण पंडित दयाराम तिवारी के नाम से

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक के दौरान अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने घोषणा की कि जिला भाजपा कार्यालय स्थित सभागार का नाम जनसंघ से भाजपा तक पार्टी उन्नयन में अपनी महती भूमिका निभाने वाले कटनी जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्व श्री दयाराम तिवारी जी के नाम से करने की सहमति की अपेक्षा सदन से की जिसका उपस्थित समस्त भाजपा जनों ने हाथ उठाकर समर्थन किया । आज से जिला सभागार को पंडित दयाराम तिवारी के नाम से उद्बोधित किया जाएगा। जिला कार्यसमिति के अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल,बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय पांडे ,जिला प्रभारी श्री संजय साहू,पूर्व अध्यक्ष श्री चमनलाल आनंद,जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी,जिला महामंत्री श्री चेतन हिंदुजा,श्री सतीश तिवारी,श्री राजेश चौधरी,वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री भवरसिंह चौहान, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अलका जैन,पूर्व उपाध्यक्ष श्री रमेश शुक्ला,उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत गौतम,श्री सुनील उपाध्याय,श्रीमती भावना सिंह,श्रीमती गीता गुप्ता,श्री मृदुल द्विवेदी,श्री दीपक टंडन सोनी,श्री विजय दुबे,श्री भरत पटेल,श्रीमती मीना कश्यप श्रीमती किरण जैन,सुश्री अंकिता तिवारी,श्री शिवम शर्मा,श्री अम्बरीष वर्मा, श्री यज्ञदत्त पप्पा मिश्रा, श्री रविन्द्र मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन सोगानी,युवामोर्चा अध्यक्ष श्री मृदुल मिश्रा,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री नवाब खान,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री इंजीनियर राजेंद्र कोल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्षश्री संतकुमार रैदास, पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा, के साथ समस्त मंडल अध्यक्ष सहित जिला कार्यसमिति के सदस्यों की उपस्तिथि रही ।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp