Tuesday, November 3, 2026
Latest:
Corona newsHOMEMADHYAPRADESH

सार्वजनिक कार्यक्रमों पर कोई रोक नहीं लेकिन सतर्कता जरूरी- शिवराज

भोपाल। MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों पर कोई रोक नहीं है, लेकिन फेस मास्क के उपयोग और अन्य सावधानियों को अपनाएँ, पूरी तरह सजग बने रहें तो संक्रमण का प्रसार नहीं होगा। प्रत्येक स्तर पर अलर्ट रहना आवश्यक है। सीएम शिवराज सिंह भोपाल में बढ़ते कोरोनावायरस के संक्रमण की समीक्षा कर रहे थे।

CM ने सुबह और शाम कोरोना के आंकड़े मंगवाए
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि भोपाल सहित अन्य स्थानों पर जाकर वे नागरिकों को मास्क के उपयोग के लिए जागरूक करेंगे। सामाजिक संगठनों को भी जागरूकता अभियान से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि कोरोना के संबंधित आँकड़े मेरे समक्ष प्रतिदिन सुबह और शाम नियमित रूप से रखें।
अस्पतालों को तैयार करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में कोरोना के उपचार से संबंधित सभी मशीनों की समीक्षा करें। इनका ट्रायल कर लें, बच्चों के वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरण की जाँच कर लें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रोको-टोको अभियान को गति दें, कोई भी आँकड़े छुपाए न जाएँ।

रेपिड एंटीजन की जगह RTPCR करवाएं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिला सीएमएचओ की बैठक आज ही लें। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट आदि पर कोरोना टेस्ट की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए। वर्तमान में रेलवे स्टेशन पर रेपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर आरटीपीसीआर टेस्ट की व्यवस्था के भी निर्देश दिए

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp