Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

IND vs NZ: स्पिन पिच पर जेमिसन-साउदी को नहीं खेल पाए पुजारा-रहाणे, पहले दिन सभी विकेट तेज गेंदबाजों के नाम

IND vs NZ first test kanpur न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने चार विकेट खोकर 258 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर डेब्यू मैच में 75 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं और टीम इंडिया के बड़े स्कोर की उम्मीदें उनके ऊपर टिकी हुई हैं। वहीं जडेजा भी अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं और दूसरे दिन यही दोनों बल्लेबाज भारत का स्कोर 300 के पार ले जाने की कोशिश करेंगे। इस मैच में पहले दिन चार विकेट गिरे और सभी विकेट तेज गेंदबाजों के नाम रहे। काइल जेमिसन ने भारत को तीन झटके दिए, जबकि को एक विकेट मिला।

यह मैच शुरू होने से पहले स्पिन गेंदबाज और स्पिन काफी चर्चा में थी। दोनों कप्तानों ने भी कहा था स्पिनर इस सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे। दोनों टीमों में भी तीन-तीन स्पिन विकल्प शामिल हैं। न्यूजीलैंड के पास एजाज पटेल, विलियम समरविले और रचिंद्र रवींद्र स्पिन गेंदबाजी करते हैं, जबकि भारत ने जडेजा, अश्विन और अक्षर को टीम में शामिल किया है। वहीं मैच के पहले दिन सभी चार विकेट तेज गेंदबाजों के नाम रहे हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp