Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

उच्च शिक्षा विभाग ने विषय परिवर्तन के लिए तारीख को 25 नवंबर तक के आगे बढ़ाई

भोपाल। छात्रों की मांग को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने विषय परिवर्तन के लिए तारीख को 25 नवंबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। मध्य प्रदेश के कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष में एडमिशन लेने वाले करीब 85000 छात्रों ने अपने विषय में बदलाव किया है। यह ऐसे छात्र हैं जिन्हें पूर्व में चुने गए विषय पसंद नहीं आए अथवा उससे और बेहतर विषय का चुनाव करना चाहते थे। विषय परिवर्तन के लिए तारीख को 25 नवंबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया है।

उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छात्र मेजर, माइनर, वैकल्पिक विषयों में परिवर्तन करवा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि छात्रों ने पहली बार मेजर, माइनर और वैकल्पिक विषयों का चयन किया है। छात्रों की रुचि को देखते हुए मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने सब्जेक्ट चेंज करने के लिए एप्लीकेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी।
गौरतलब है की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy- NCP) में अन्य विषय चुनने की भी स्वतंत्रता है। ऐसा इसलिए है ताकि छात्रों को उनके मूल विषयों के अलावा अन्य विषयों का भी ज्ञान हो सके। सनद रहे की पहली बार छात्रों ने इन विषयों का चयन किया था

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp