Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

पाक को खदेड़ने वाले वीर का हुआ ‘अभिनंदन’, मेजर विभूति और सूबेदार सोमबीर को मिला शौर्य चक्र

भारतीय वायुसेना के लिए आज का दिन बेहद ही खास होने वाला है। दरअसल, 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अलंकरण समारोह में वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

नायब सूबेदार सोमबीर की मां और पत्नी सम्मान 

वहीं जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान ए ++ श्रेणी के आतंकवादियों को मारने के लिए शहीद नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी और मां ने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान ग्रहण किया। सम्मान लेने के दौरान दोनों भावुक भी हो गईं।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp