News24you

News you are looking for

कंगना की संजय राउत से पंगेबाजी से पिता अमरदीप नाराज, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

कंगना की संजय राउत से पंगेबाजी से पिता अमरदीप नाराज, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

मूवी माफिया और संजय राउत को मुंहतोड़ जवाब देने पर बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के परिजन बहुत नाराज हैं।

खासकर कंगना के पिता तो उसे इस पंगेबाजी से दूर रहने की नसीहत दे रहे हैं। खास बात यह है कि कंगना रणौत ने खुद इस पारिवारिक बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है।

दरअसल जब से कंगना और संजय राउत के बीच वाकयुद्ध शुरू हुआ तो परिजन असहज होने लगे।

कंगना पिछले करीब छह माह से मुंबई में करोना के मामले बढ़ने के बाद से मनाली में बनाए घर में रह रही हैं, जबकि उनके माता-पिता पुश्तैनी घर मंडी के भांवला में रहते हैं।
संजय राउत की धमकी पर कंगना ने नौ सितंबर को मुंबई जाने की बात कही है।
इस पर मुंबई में कई लोगों ने उन्हें मुंबई आने पर कई तरह की धमकियां दीं। इससे परिजन परेशान हो गए और वह कंगना को समझाने मनाली पहुंचे।

वीडियो में कंगना की सुरक्षा को लेकर परेशान उनके पिता अमरदीप कंगना से कह रहे हैं कि क्या तुम शेरनी हो।

आगे कहते हैं कि वे परेशानी में रातभर सो नहीं सके। इस पर कंगना की मां उन्हें तस्सली देती हैं कि कंगना ने अब किसी से पंगा न लेने की बात कही है।

लिहाजा वे कंगना को शांति से डिनर करने दें और स्वयं भी खाना खा लें। कंगना का कहना है कि वे माफिया समेत सबसे लड़ सकती हैं। लेकिन घरवालों के इमोशनल ब्लैकमेल से निपटना मुश्किल है।