Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOME

15 नवंबर को भोपाल में रहेंगे पीएम मोदी, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

भोपाल। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के दिन जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। वे भोपाल में करीब तीन घंटे रुकेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी मौके पर मोदी वर्ल्ड क्लास हबीबगंज रेलवे स्टेशन का भी लोकार्पण करने वाले हैं।

पीएम मोदी (Pm Narendra Modi) का कार्यक्रम 15 नवंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान पर होगा। इस दौरान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रुकने का कार्यक्रम है। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। जंबूरी मैदान में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसमें प्रदेश के आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर आदिवासियों की चार जनजातियों को साधने का प्रयास किया जाएगा। क्योकि मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में आदिवासी हैं और ये कई विधानसभा और लोकसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

यह होंगे कार्यक्रम

  • इस दौरान स्वसहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं गायक कैलाश खेर के साथ ही चेन्नई के पारंपरिक मांदल परशिवमणि की प्रस्तुति भी होगी।
  • पीएम मोदी जंबूरी मैदान से दोपहर 2 बजे हबीबगंज स्टेशन के लिए रवाना हो जाएंगे। पहले जंबूरी मैदान से ही हबीबगंज स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ करने का कार्यक्रम था।
  • मोदी के दौरे में सोलर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिए भी राज्य सरकार ऊर्जा साक्षरता मिशन प्रारंभ होने जा रहा है। मोदी इसका भी शुभारंभ करेंगे।
  • पीएम मोदी स्किल सेल मिशन के पायलट प्रोजेक्ट का भी शुभारभ करेंगे।

आदिवासी समाज की इन जातियों पर फोकस

पीएम मोदी के इस आयोजन में आदिवासियो की चार जातियों को बुलाया जाएगा। इनमें गौंड, भील, कोल व सहरिया शामिल हैं। गौरतलब है कि आदिवासियों को 14 नवंबर को विदिशा, रायसेन,सांची व सीहोर में ठहराया जाएगा। इसके बाद 15 नवंबर को सुबह जंबूरी मैदान पर पहुंचा दिया जाएगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp